जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने दिखाया दमखम

हरिद्वार। शिक्षा विभाग द्वारा भल्ला कालेज स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय तीन दिवसीय विद्यालयी (माध्यमिक) एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 14 सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में नारसन ब्लॉक के मोहित ने प्रथम, भगवान ब्लॉक के लविस ने द्वितीय तथा रूड़की ब्लॉक के शिवम में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में भगवानपुर ब्लॉक की महिमा कश्यप ने प्रथम, बहादराबाद की अंजलि ने दूसरा तथा खानपुर की सलोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग में बहादराबाद ब्लॉक के गोविन्द ने प्रथम, बहदराबाद ब्लॉक के ही नवीन ने दूसरा तथा लकसर ब्लॉक के विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में बालिका वर्ग में रूड़की ब्लॉक की पलक ने पहला, भगवानपुर ब्लॉक की महिमा कश्यप ने दूसरा तथा रूड़की ब्लॉक की अन्नू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 चार सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में भगवान ब्लॉक की निकिता ने पहला, नारसन ब्लॉक की सलोनी ने दूसरा तथा बहादराबाद ब्लॉक की स्वाति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में नारसन ब्लॉक के साहिल मलिक पहले, रूड़की ब्लॉक के अंकुश दूसरे तथा नारसन ब्लॉक के मोहित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 छह सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में खानपुर ब्लॉक के आदित्य पहले, बहादराबाद ब्लॉक के गोविन्दा दूसरे तथा नारसन ब्लॉक के निखिल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में भगवानपुर ब्लॉक की निकिता पहले, नारसन ब्लॉक की आईशा रहमान दूसरे तथा बहादराबाद ब्लॉक की खुशी तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 17 सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में नारसन के विशाल कुमार प्रथम, बहादराबाद के मनीष द्वितीय तथा भगवानपुर के मोहित सैनी तीसरे स्थान पर रहे। आठ सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में भगवानपुर ब्लॉक के अंकित तोमर प्रथम, भगवानपुर ब्लॉक के दीपक द्वितीय तथा खानपुर ब्लॉक के कार्तिक तथा नारसन ब्लॉक के जीतसिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 तीन हजार मीटर दौड़ में खानपुर के मंदीप प्रथम, बहादराबाद के राहुल कुमार द्वितीय तथा नारसन के मोहित तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 17 भाला फेंक प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बहादराबाद ब्लॉक के निखिल चौधरी प्रथम, रूड़की ब्लॉक के आदि द्वितीय तथा भगवानपुर ब्लॉक के विक्की तृतीय रहे। अंडर 17 लम्बी कूद बालिक वर्ग में रूड़की ब्लॉक के दिग्विजय प्रथम, बहाराबाद ब्लॉक के मनीष द्वितीय तथा नारसन ब्लॉक के राजशाही तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 17 सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में बहादराबाद ब्लॉक की सोनाली प्रथम, खानपुर ब्लॉक की मनीषा द्वितीय तथा भगवान ब्लॉक की अलका तृतीय स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में खानपुर ब्लॉक की मनीषा प्रथम, भगवानपुर ब्लॉक की नीशू द्वितीय तथा बहादराबाद ब्लॉक की खुशी तृतीय स्थान पर रही। आठ सौ मीटर दौड़ में लकसर ब्लॉक की संजना प्रथम, खानपुर ब्लॉक की शिखा द्वितीय तथा खानपुर ब्लॉक की ही स्वाति तीसरे स्थान पर रहे। तीन हजार मीटर दौड़ में लकसर ब्लॉक की आरती प्रथम, खानपुर ब्लॉक की शिखा ने द्वितीय तथा नारसन ब्लॉक की जूली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में भगवानपुर ब्लॉक की आंचल प्रथम, रूड़की ब्लॉक की इशरा द्वितीय, रूड़की ब्लॉक की पारूल तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में रूड़की की काजल प्रथम, नारसन की साक्षी द्वितीय तथा नारसन की ही साक्षी कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में लकसर ब्लॉक की अंजलि प्रथम, रूड़की ब्लॉक की स्नेहा गुलाटी द्वितीय तथा बहादराबाद ब्लॉक की ललिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़ में रूड़की ब्लॉक की प्राची प्रथम, खानपुर ब्लॉक की रश्मि द्वितीय तथा भगवानपुर ब्लॉक की शहनाज मलिक तृतीय स्थान पर रहे। आठ सौ मीटर दौड़ में रूड़की ब्लॉक की प्राची प्रथम, भगवानपुर ब्लॉक की अंजलि द्वितीय तथा खानपुर ब्लॉक की रश्मि तीसरे स्थान पर रहे। पन्द्रह सौ मीटर दौड़ में भगवानपुर ब्लॉक की अंजलि प्रथम, लकसर ब्लॉक की अमृता द्वितीय तथा नारसन ब्लॉक की संजना तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में भगवानपुर की गिन्नी त्यागी प्रथम, भगवानपुर की प्राची द्वितीय तथा रूड़की दीक्षा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 19 सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में रूड़की ब्लॉक के वसीम अहमद प्रथम, खानपुर ब्लॉक के मनीष कुमार द्वितीय तथा ब्लॉक के सुमित चौहान तृतीय स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में नारसन ब्लॉक के परवेश रोहनवाल प्रथम, रूड़की ब्लॉक के सागर द्वितीय तथा भगवानपुर ब्लॉक के सागर तृतीय स्थान पर रहे। आठ सौ मीटर दौड़ में रूड़की ब्लॉक के सागर प्रथम, नारसन ब्लॉक के अरूण द्वितीय तथा भगवानपुर ब्लॉक के राहुल तृतीय स्थान पर रहे। पन्द्रह सौ मीटर दौड़ में रूड़की ब्लॉक के मिथुन प्रथम, नारसन ब्लॉक के प्रवीण द्वितीय तथा रूड़की ब्लॉक के सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में रूड़की ब्लॉक के सिद्धार्थ प्रथम बहादराबाद ब्लॉक के निखिल द्वितीय तथा रूड़की ब्लॉक के विवेक तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में बहादराबाद के आदित्य प्रथम, भगवानपुर के आशीष द्वितीय तथा खानपुर के जॉनी कुमार तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में विजय सक्सेना, बालेश चौधरी, दीपक मिश्रा, रणपाल सिंह पंवार, सुधांशु मोहन द्विवेदी, योगेश सिंह, गंगा प्रसाद, अरूण खरे, राजीव, प्रमोद कुमार, प्रदीप, चंद्रपाल, गजेंद्र, संजीव गुप्ता, अनुज, संत कुमार, अखिल, मंजीत राणा, प्रीतम सिंह, अरविन्द कुमार, सीमा सैनी, आरएल बड़ोनी, अजय कुमार, योगेश, विशाल तोमर, कविता, रीना राणा, रविन्द्र रोड़, विनोद यादव, एसआर यादव, मांगेराम, हरेंद्र सैनी, आलोक द्विवेदी, सुनीता, अजेश कुमार व मीना आदि ने सहयोग किया।